अर्थव्यवस्था PYQ 496 / 646 · लोक वित्त और कराधान

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन "राजकोषीय उद्दीपन" का उपयुक्त वर्णन करता है?

  1. Aयह तीव्र आर्थिक संवृद्धि से उत्पन्न माँग के उछाल को पूरा करने के लिए वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विनिर्माण क्षेत्रक में सरकार का भारी निवेश है।
  2. Bयह देश में आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए सरकार की गहन सकारात्मक कार्रवाई है।
  3. Cयह अधिक खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रकों को ऋण वितरण सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय संस्थाओं पर सरकार की गहन कार्रवाई है।
  4. Dयह वित्तीय समावेशन की अपनी नीति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की चरम सकारात्मक कार्रवाई है।

UPSC (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) यह देश में आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए सरकार की गहन सकारात्मक कार्रवाई है।

व्याख्या

राजकोषीय उद्दीपन सरकार का सोचा-समझा कदम है, अधिक सार्वजनिक व्यय या कम करों के माध्यम से, ताकि माँग बढ़े और आर्थिक गतिविधि पुनर्जीवित हो, प्रायः मंदी के समय। भारत ने 2008 के वित्तीय संकट के बाद इसका प्रयोग किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ