वर्ष-दर-वर्ष लगातार घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/से कदम उठाया/उठाए जा सकता/सकते है/हैं?
- 1. राजस्व व्यय कम करना
- 2. नई कल्याणकारी योजनाएँ आरंभ करना
- 3. सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाना
- 4. आयात शुल्क कम करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
व्याख्या
घाटा तब घटता है जब सरकार कम ख़र्च करे या अधिक कमाए। राजस्व व्यय में कटौती और सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाना व्यय घटाते हैं (1, 3)। नई कल्याणकारी योजनाएँ व्यय बढ़ाती हैं, और कम आयात शुल्क राजस्व घटाता है, इसलिए दोनों घाटा बढ़ाते हैं (2, 4 गलत)। अतः केवल 1 और 3।