निम्नलिखित में से कौन-सा "पंचशील" का सिद्धांत नहीं है?
- Aगुटनिरपेक्षता
- Bशांतिपूर्ण सह-अस्तित्व
- Cएक-दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और संप्रभुता का परस्पर सम्मान
- Dएक-दूसरे के आंतरिक मामलों में परस्पर अहस्तक्षेप
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) गुटनिरपेक्षता
व्याख्या
1954 के भारत-चीन समझौते के पंचशील हैं: प्रादेशिक अखंडता और संप्रभुता का परस्पर सम्मान, परस्पर अनाक्रमण, आंतरिक मामलों में परस्पर अहस्तक्षेप, समानता और परस्पर लाभ, तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व। गुटनिरपेक्षता इनमें से एक नहीं है।