निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (यू. एन. सी. ए. सी.) में 'भूमि, समुद्र और वायु मार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध प्रोटोकॉल' है।
- 2. यू. एन. सी. ए. सी. अब तक का पहला विधिक रूप से बाध्यकारी वैश्विक भ्रष्टाचार-विरोधी साधन है।
- 3. अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (यू. एन. टी. ओ. सी.) की एक विशेषता अवैध रूप से ली गई परिसंपत्तियों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने के उद्देश्य वाला एक विशिष्ट अध्याय है।
- 4. संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय (यू. एन. ओ. डी. सी.) को उसके सदस्य राज्यों द्वारा यू. एन. सी. ए. सी. और यू. एन. टी. ओ. सी., दोनों के कार्यान्वयन में सहायता का अधिदेश प्राप्त है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?
- Aकेवल 1 और 3
- Bकेवल 2, 3 और 4
- Cकेवल 2 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 2 और 4
व्याख्या
प्रवासियों की तस्करी पर प्रोटोकॉल यू. एन. सी. ए. सी. का नहीं, यू. एन. टी. ओ. सी. का है। यू. एन. सी. ए. सी. (2003) पहली विधिक रूप से बाध्यकारी वैश्विक भ्रष्टाचार-विरोधी संधि है, और परिसंपत्ति वसूली पर इसका अध्याय इसकी मुख्य विशेषताओं में है, यू. एन. टी. ओ. सी. का नहीं। यू. एन. ओ. डी. सी. दोनों अभिसमयों के कार्यान्वयन में राज्यों की सहायता करता है। अतः केवल 2 और 4।