पंचायती राज के क्षेत्र में 73वें संविधान संशोधन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा प्रस्तावित नहीं किया गया था?
- Aसभी स्तरों पर सभी निर्वाचित ग्रामीण स्थानीय निकायों में तीस प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी
- Bराज्य पंचायती राज संस्थाओं को संसाधन आवंटित करने के लिए अपने वित्त आयोग गठित करेंगे
- Cदो से अधिक बच्चे होने पर पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारी अपने पद धारण करने के लिए निरर्ह होंगे
- Dयदि राज्य सरकार पंचायती राज निकायों को अधिक्रमित या भंग करती है तो छह महीने के भीतर चुनाव होंगे
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारी अपने पद धारण करने के लिए निरर्ह होंगे
व्याख्या
73वाँ संशोधन महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करता है, राज्य वित्त आयोग बनाता है और विघटन के छह महीने के भीतर चुनाव अनिवार्य करता है। इसमें दो-संतान का कोई नियम नहीं है; कुछ राज्यों ने अपने पंचायत कानूनों से यह जोड़ा।