भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1583 / 1809 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

एक कॉलेज छात्र अपने नगर की नगर परिषद के लिए निर्वाचित होना चाहता है। उसके नामांकन की वैधता अन्य बातों के साथ इस महत्त्वपूर्ण शर्त पर निर्भर करेगी कि:

  1. Aवह अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य से अनुमति ले
  2. Bवह किसी राजनीतिक दल का सदस्य हो
  3. Cउसका नाम मतदाता सूची में हो
  4. Dवह भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की घोषणा दाखिल करे

UPSC (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) उसका नाम मतदाता सूची में हो

व्याख्या

नगर परिषद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का नाम नगर क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में होना चाहिए और उसकी अपेक्षित आयु होनी चाहिए। किसी कॉलेज की अनुमति या दल की सदस्यता आवश्यक नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ