भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1572 / 1809 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • I. मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें सभी राज्यों में हैं।
  • II. मध्यवर्ती स्तर पर पंचायत का सदस्य बनने के लिए पात्र होने हेतु व्यक्ति की आयु तीस वर्ष होनी चाहिए।
  • III. किसी राज्य का मुख्यमंत्री मध्यवर्ती स्तर की पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने और राज्य द्वारा उद्ग्रहणीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्य और मध्यवर्ती स्तर की पंचायतों के बीच वितरण के बारे में सिफ़ारिश करने के लिए एक आयोग गठित करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?

  1. Aकेवल I और II
  2. Bकेवल II और III
  3. Cकेवल I और III
  4. DI, II और III

UPSC (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) I, II और III

व्याख्या

अनुच्छेद 243B के अंतर्गत 20 लाख या उससे कम जनसंख्या वाले राज्य में मध्यवर्ती स्तर की पंचायतें होना आवश्यक नहीं। पंचायत सदस्य की न्यूनतम आयु 21 है (अनुच्छेद 243F)। राज्य वित्त आयोग मुख्यमंत्री नहीं, राज्यपाल गठित करता है (अनुच्छेद 243-I)। तीनों कथन गलत हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ