बिहार के किस जिले में मक्का उत्पादन सबसे अधिक है?
- Aमुजफ्फरपुर
- Bपूर्वी चंपारण
- Cसीवान
- Dसारण
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) मुजफ्फरपुर
व्याख्या
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023–24 के अनुसार दिए गए विकल्पों में से वर्ष 2022–23 में मक्का उत्पादन सबसे अधिक मुजफ्फरपुर (156.36 हजार टन) में हुआ, उसके बाद पूर्वी चंपारण (135.39 हजार टन), सारण (78.67 हजार टन) और सीवान (57.37 हजार टन) का स्थान रहा। परंतु कुल मिलाकर मक्का का सबसे अधिक उत्पादन अररिया (987.26 हजार टन) में दर्ज किया गया। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार वर्ष 2023–24 में मक्का का सबसे अधिक उत्पादन पूर्णिया (1144.9 हजार टन) में दर्ज किया गया, उसके बाद अररिया (892.8 हजार टन) और कटिहार (622.8 हजार टन) का स्थान रहा।