निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. आधार कार्ड का प्रयोग नागरिकता या अधिवास के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है।
- 2. एक बार जारी होने के बाद जारीकर्ता प्राधिकारी आधार कार्ड को निष्क्रिय या लोपित नहीं कर सकता।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
आधार अधिनियम, 2016 की धारा 9 कहती है कि आधार संख्या नागरिकता या अधिवास का प्रमाण नहीं है। यू. आई. डी. ए. आई. अपने विनियमों के अंतर्गत आधार संख्या को निष्क्रिय या लोपित कर सकता है। कोई भी कथन सही नहीं है।