भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1730 / 1809 · विविध

भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के अनुसार भारत के राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन-I: भारत के राष्ट्रीय ध्वज के मानक आकारों में से एक 600 मिमी x 400 मिमी है।
  • कथन-II: ध्वज की लंबाई और ऊँचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होगा।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

  1. Aकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
  2. Bकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
  3. Cकथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है
  4. Dकथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है

UPSC (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है

व्याख्या

भारतीय ध्वज संहिता, 2002 लंबाई और ऊँचाई का अनुपात 3:2 निर्धारित करती है, इसलिए कथन-II सही है। इसके मानक आकारों की सूची (जैसे 900 x 600 मिमी और 450 x 300 मिमी) में 600 x 400 मिमी शामिल नहीं है, इसलिए कथन-I गलत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ