भारतीय राजव्यवस्था PYQ 964 / 1809 · संसदीय अधिनियम

भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

कार्रवाईवह अधिनियम जिसके अंतर्गत यह आती है
1. पुलिस या सैनिक वर्दी का अनधिकृत पहननाशासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923
2. ड्यूटी पर लगे किसी पुलिस अधिकारी या सैन्य अधिकारी को जानबूझकर गुमराह करना या अन्यथा बाधा डालनाभारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
3. दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हर्ष-फ़ायरिंगआयुध (संशोधन) अधिनियम, 2019

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

  1. Aकेवल एक
  2. Bकेवल दो
  3. Cसभी तीन
  4. Dकोई नहीं

UPSC (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल दो

व्याख्या

शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 की धारा 6 वर्दी के अनधिकृत प्रयोग को दंडित करती है, इसलिए युग्म 1 सही है। ड्यूटी पर लगे पुलिस या सैन्य अधिकारी के कार्य में बाधा डालना या उसे गुमराह करना साक्ष्य अधिनियम के नहीं, इसी अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत अपराध है, इसलिए युग्म 2 गलत है। आयुध (संशोधन) अधिनियम, 2019 ने हर्ष-फ़ायरिंग को अपराध बनाया, इसलिए युग्म 3 सही है। अतः दो।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ