भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1807 / 1809 · लोकपाल और आयोग

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. इसका उद्देश्य समान अवसर के आधार पर समाज के कमज़ोर वर्गों को निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवाएँ प्रदान करना है।
  • 2. यह पूरे देश में विधिक कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों को दिशा-निर्देश जारी करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2013

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

नालसा कमज़ोर वर्गों को निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवाएँ देने के लिए है, और यह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए नीतियाँ और दिशा-निर्देश निर्धारित करता है। दोनों कथन सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ