भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1267 / 1809 · वित्त आयोग

भारत के 15वें वित्त आयोग की सिफ़ारिशों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  • I. इसने राज्यों को शैक्षिक परिणाम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2022–23 से वर्ष 2025–26 तक ₹4,800 करोड़ के अनुदान की सिफ़ारिश की है।
  • II. संघ के करों की शुद्ध आय का 45% राज्यों के साथ बाँटा जाना है।
  • III. कृषि सुधार करने के लिए सभी राज्यों हेतु ₹45,000 करोड़ निष्पादन-आधारित प्रोत्साहन के रूप में रखे जाने हैं।
  • IV. इसने राजकोषीय निष्पादन को पुरस्कृत करने के लिए कर प्रयास मानदंड को फिर से शुरू किया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. AI, II और III
  2. BI, II और IV
  3. CI, III और IV
  4. DII, III और IV

UPSC (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) I, III और IV

व्याख्या

15वें वित्त आयोग ने बेहतर शैक्षिक परिणामों को पुरस्कृत करने के लिए ₹4,800 करोड़ और कृषि सुधारों के प्रोत्साहन के रूप में ₹45,000 करोड़ की सिफ़ारिश की, और कर प्रयास को मानदंड के रूप में वापस लाया। केंद्रीय करों में राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत है, 45 नहीं। अतः I, III और IV।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ