बिहार के किस जिले में लीची उत्पादन सबसे अधिक है?
- Aसीवान
- Bसोनपुर
- Cमुजफ्फरपुर
- Dछपरा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) मुजफ्फरपुर
व्याख्या
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023–24 के अनुसार वर्ष 2022–23 में बिहार में लीची का सबसे अधिक उत्पादन मुजफ्फरपुर (147.95 हजार टन) में दर्ज किया गया। सीवान में लीची उत्पादन 8.70 हजार टन था। सोनपुर और छपरा बिहार के जिले नहीं हैं; छपरा सारण जिले का मुख्यालय है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार वर्ष 2023–24 में भी लीची का सबसे अधिक उत्पादन मुजफ्फरपुर (101.52 हजार टन) में दर्ज किया गया।