निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भारत का निर्वाचन आयोग पाँच-सदस्यीय निकाय है।
- 2. संघ का गृह मंत्रालय आम चुनाव और उपचुनाव, दोनों के आयोजन के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है।
- 3. निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवादों का समाधान करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 2
- Cकेवल 2 और 3
- Dकेवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) केवल 3
व्याख्या
निर्वाचन आयोग के तीन सदस्य हैं: मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त। चुनाव कार्यक्रम गृह मंत्रालय नहीं, यही तय करता है। प्रतीक आदेश, 1968 के अंतर्गत यह मान्यता प्राप्त दलों के विभाजन और विलय से संबंधित विवादों का निर्णय करता है। अतः केवल 3।