निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
- अभिकथन (A): न्यायालय के आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा या अनुपालन न करना और न्यायिक आचरण के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग न्यायालय का अवमान है।
- कारण (R): न्यायपालिका को अवमानजनक व्यवहार के लिए दंड देने की शक्ति दिए बिना न्यायिक सक्रियता का अभ्यास नहीं किया जा सकता।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- AA और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है
- BA और R दोनों सही हैं, किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- CA सही है, किंतु R गलत है
- DA गलत है, किंतु R सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) A और R दोनों सही हैं, किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है
व्याख्या
न्यायालय के आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा सिविल अवमान है, और न्यायालय की निंदा करने या उसके प्राधिकार को घटाने वाले शब्द आपराधिक अवमान हैं (न्यायालय अवमान अधिनियम, 1971): A सही है। उत्तर-कुंजी R को भी सही मानती है, पर अवमान के लिए दंड की शक्ति न्यायिक सक्रियता से नहीं, अनुच्छेद 129 और 215 से आती है, इसलिए R, A की व्याख्या नहीं करता।