बिहार विशेष PYQ 324 / 603 · कृषि एवं सिंचाई

बिहार के किस कृषि-जलवायु क्षेत्र में सबसे अधिक जिले स्थित हैं?

  1. Aउत्तर-पूर्व
  2. Bउत्तर-पश्चिम
  3. Cदक्षिण-पूर्व
  4. Dदक्षिण-पश्चिम
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) उत्तर-पश्चिम

व्याख्या

बिहार कृषि-जलवायु क्षेत्र IV में आता है, जिसे मध्य गंगा मैदान क्षेत्र कहा जाता है। मिट्टी की विशेषताओं, वर्षा, तापमान और भौतिक स्वरूप के आधार पर बिहार को तीन उप-क्षेत्रों में बांटा गया है: उत्तर-पूर्वी जलोढ़ मैदान, उत्तर-पश्चिमी जलोढ़ मैदान और दक्षिण बिहार जलोढ़ मैदान। दक्षिण बिहार जलोढ़ मैदान को आगे दक्षिण-पूर्व (A) और दक्षिण-पश्चिम (B) में वर्गीकृत किया गया है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कुल 12 जिले शामिल हैं, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 8 जिले हैं। दक्षिण बिहार जलोढ़ मैदान क्षेत्र में 17 जिले हैं, जिनमें से 6 दक्षिण-पूर्व क्षेत्र (A) में और 11 दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र (B) में हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि सबसे अधिक जिले उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शामिल हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ