भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1182 / 1809 · उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. जो व्यक्ति उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के पद पर रहा है, वह सर्वोच्च न्यायालय को छोड़कर भारत में किसी न्यायालय में या किसी प्राधिकारी के समक्ष अभिवचन या कार्य नहीं कर सकता।
  • 2. कोई व्यक्ति भारत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए तब तक अर्ह नहीं है जब तक उसने भारत के राज्यक्षेत्र में कम से कम पाँच वर्ष तक न्यायिक पद धारण न किया हो।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2006

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2

व्याख्या

उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय और अन्य उच्च न्यायालयों में अभिवचन कर सकता है (अनुच्छेद 220)। उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए पाँच नहीं, दस वर्ष किसी न्यायिक पद पर या उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के रूप में चाहिए (अनुच्छेद 217(2))। कोई भी कथन सही नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ