निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भारत में उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को हटाने की रीति वही है जो सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को हटाने की।
- 2. पद से सेवानिवृत्ति के बाद उच्च न्यायालय का कोई स्थायी न्यायाधीश भारत में किसी न्यायालय में या किसी प्राधिकारी के समक्ष अभिवचन या कार्य नहीं कर सकता।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसी प्रकार हटाया जाता है जैसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को (अनुच्छेद 217(1)(b) और 124(4))। उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त स्थायी न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय और अन्य उच्च न्यायालयों में अभिवचन कर सकता है (अनुच्छेद 220), इसलिए कथन 2 गलत है। अतः केवल 1।