भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1049 / 1809 · सर्वोच्च न्यायालय

भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के किसी भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को भारत के राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से भारत का मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बैठने और कार्य करने के लिए वापस बुला सकता है।
  • 2. भारत में उच्च न्यायालय को सर्वोच्च न्यायालय की तरह अपने निर्णय के पुनर्विलोकन की शक्ति है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1

व्याख्या

अनुच्छेद 128 के अंतर्गत भारत का मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से, किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बैठने और कार्य करने का अनुरोध कर सकता है। सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णयों के पुनर्विलोकन की शक्ति अनुच्छेद 137 से मिलती है; उच्च न्यायालयों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए उत्तर-कुंजी कथन 2 को गलत मानती है। अतः केवल 1।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ