लोकसभा का कार्यकाल:
- Aकिसी भी परिस्थिति में बढ़ाया नहीं जा सकता
- Bएक बार में छह महीने बढ़ाया जा सकता है
- Cआपातकाल की उद्घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष बढ़ाया जा सकता है
- Dआपातकाल की उद्घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष बढ़ाया जा सकता है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) आपातकाल की उद्घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष बढ़ाया जा सकता है
व्याख्या
अनुच्छेद 83(2) के अंतर्गत जब आपातकाल की उद्घोषणा प्रवर्तन में हो, संसद कानून द्वारा लोकसभा का कार्यकाल एक बार में अधिकतम एक वर्ष बढ़ा सकती है, पर आपातकाल समाप्त होने के छह महीने बाद से आगे नहीं।