निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
भारत का संविधान प्रावधान करता है कि:
- 1. प्रत्येक राज्य की विधानसभा में राज्य के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा चुने गए 450 से अधिक सदस्य नहीं होंगे
- 2. कोई व्यक्ति किसी राज्य की विधानसभा का स्थान भरने के लिए चुने जाने का पात्र नहीं होगा यदि उसकी आयु 25 वर्ष से कम है
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
अनुच्छेद 170 के अंतर्गत विधानसभा में अधिक से अधिक 500 और कम से कम 60 सदस्य हो सकते हैं, इसलिए कथन 1 गलत है। अनुच्छेद 173 के अंतर्गत विधानसभा के सदस्य की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। अतः केवल 2।