निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. लोकसभा में लंबित विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत हो जाता है।
- 2. राज्यसभा में लंबित ऐसा विधेयक, जिसे लोकसभा ने पारित नहीं किया है, लोकसभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
अनुच्छेद 107 के अंतर्गत सदनों का सत्रावसान होने पर विधेयक व्यपगत नहीं होता। राज्यसभा में लंबित ऐसा विधेयक जिसे लोकसभा ने पारित नहीं किया, लोकसभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होता। अतः केवल 2।