भारतीय राजव्यवस्था PYQ 932 / 1809 · संसदीय समितियां

भारत की संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सी संसदीय समिति यह जाँच करती है और सदन को रिपोर्ट देती है कि संविधान द्वारा प्रदत्त या संसद द्वारा प्रत्यायोजित विनियम, नियम, उप-नियम, उपविधियाँ आदि बनाने की शक्तियों का कार्यपालिका ऐसे प्रत्यायोजन की सीमा के भीतर उचित रूप से प्रयोग कर रही है या नहीं?

  1. Aसरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
  2. Bअधीनस्थ विधान संबंधी समिति
  3. Cनियम समिति
  4. Dकार्य मंत्रणा समिति

UPSC (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) अधीनस्थ विधान संबंधी समिति

व्याख्या

अधीनस्थ विधान संबंधी समिति जाँच करती है कि कार्यपालिका नियम, विनियम और उपविधियाँ बनाने की अपनी शक्ति का प्रयोग संसद द्वारा प्रत्यायोजित सीमाओं के भीतर करती है या नहीं। सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति मंत्रियों के वचनों की निगरानी करती है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ