निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. पहली लोकसभा में विपक्ष का सबसे बड़ा दल स्वतंत्र पार्टी था।
- 2. लोकसभा में "विपक्ष के नेता" को पहली बार 1969 में मान्यता दी गई।
- 3. लोकसभा में यदि किसी दल के कम से कम 75 सदस्य नहीं हैं, तो उसके नेता को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1 और 3
- Bकेवल 2
- Cकेवल 2 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
पहली लोकसभा (1952) में सबसे बड़ा विपक्षी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी था; स्वतंत्र पार्टी की स्थापना 1959 में ही हुई। विपक्ष के नेता को पहली बार 1969 में मान्यता मिली (राम सुभग सिंह)। परंपरा के अनुसार दल को 75 नहीं, सीटों का दसवाँ भाग (लगभग 55) चाहिए। अतः केवल 2।