भारतीय राजव्यवस्था PYQ 838 / 1809 · संसद — लोक सभा

लोकसभा के उपाध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. लोकसभा के प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमों के अनुसार, उपाध्यक्ष का निर्वाचन उस तिथि को होगा जो अध्यक्ष नियत करे।
  • 2. एक अनिवार्य प्रावधान है कि लोकसभा के उपाध्यक्ष के रूप में किसी उम्मीदवार का निर्वाचन या तो मुख्य विपक्षी दल से या सत्तारूढ़ दल से होगा।
  • 3. सदन की बैठक में पीठासीन होने पर उपाध्यक्ष को अध्यक्ष के समान शक्ति प्राप्त है और उसके निर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती।
  • 4. उपाध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में सुस्थापित संसदीय प्रथा यह है कि प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा रखा जाता है और प्रधानमंत्री द्वारा उसका विधिवत् समर्थन किया जाता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 3
  2. B1, 2 और 3
  3. Cकेवल 3 और 4
  4. Dकेवल 2 और 4

UPSC (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 3

व्याख्या

लोकसभा के नियमों के अंतर्गत उपाध्यक्ष का निर्वाचन अध्यक्ष द्वारा नियत तिथि को होता है (1)। पीठासीन होने पर उसे अध्यक्ष की शक्तियाँ प्राप्त हैं, और उसके निर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती (3)। कोई नियम यह नहीं कहता कि वह सत्तारूढ़ या मुख्य विपक्षी दल से हो, और प्रस्ताव कोई सदस्य रखता है, अध्यक्ष नहीं, जिसका प्रधानमंत्री समर्थन करे। अतः केवल 1 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ