लोकसभा की आचार समिति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
- 1. प्रारंभ में यह एक तदर्थ समिति थी।
- 2. लोकसभा के किसी सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत केवल लोकसभा का कोई सदस्य ही कर सकता है।
- 3. यह समिति किसी ऐसे मामले को नहीं उठा सकती जो न्यायालय के विचाराधीन हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
व्याख्या
लोकसभा की आचार समिति एक तदर्थ समिति (2000) के रूप में शुरू हुई और 2015 में स्थायी समिति बनी। कोई भी व्यक्ति सदन के किसी सदस्य के माध्यम से शिकायत कर सकता है। यह न्यायालय के विचाराधीन मामलों को नहीं उठाती। अतः केवल 1 और 3।