भारतीय राजव्यवस्था PYQ 600 / 1809 · राष्ट्रपति

भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से किसे संसद के समक्ष रखवाना भारत के राष्ट्रपति का कर्तव्य है?

  • 1. संघ वित्त आयोग की सिफ़ारिशें
  • 2. लोक लेखा समिति की रिपोर्ट
  • 3. नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट
  • 4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2 और 4
  3. Cकेवल 1, 3 और 4
  4. D1, 2, 3 और 4

UPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केवल 1, 3 और 4

व्याख्या

राष्ट्रपति को संसद के समक्ष वित्त आयोग की सिफ़ारिशें (अनुच्छेद 281), सी. ए. जी. की रिपोर्टें (अनुच्छेद 151) और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्टें (अनुच्छेद 338) रखवानी होती हैं। लोक लेखा समिति संसद की समिति है और सीधे उसे रिपोर्ट देती है। अतः केवल 1, 3 और 4।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ