निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. किसी राज्य के किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता और घोषणा उस राज्य का राज्यपाल देता है।
- 2. किसी राज्य में अनुसूचित जनजाति घोषित समुदाय का दूसरे राज्य में भी वैसा होना आवश्यक नहीं है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
अनुच्छेद 342 के अंतर्गत राज्यपाल से परामर्श के बाद राष्ट्रपति प्रत्येक राज्य की अनुसूचित जनजातियाँ अधिसूचित करता है, और केवल संसद सूची में परिवर्तन कर सकती है। सूची राज्यवार होती है, इसलिए एक राज्य में अनुसूचित जनजाति का दूसरे राज्य में अनुसूचित होना आवश्यक नहीं। अतः केवल 2।