भारतीय राजव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- I. किसी राज्य का राज्यपाल अपने पद की शक्तियों और कर्तव्यों के प्रयोग और पालन के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है।
- II. राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी या चालू नहीं रखी जाएगी।
- III. किसी राज्य विधानमंडल के सदस्य सदन में कही गई किसी बात के संबंध में किसी न्यायालय में किसी कार्यवाही के भागी नहीं हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?
- Aकेवल I और II
- Bकेवल II और III
- Cकेवल I और III
- DI, II और III
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) I, II और III
व्याख्या
अनुच्छेद 361 के अंतर्गत राज्यपाल अपने पदीय कार्यों के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है, और उसकी पदावधि में उसके विरुद्ध कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू या जारी नहीं की जा सकती। अनुच्छेद 194(2) के अंतर्गत राज्य विधानमंडल के सदस्यों पर सदन में कही गई किसी बात या दिए गए किसी मत के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। तीनों सही हैं।