संघ सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों का सृजन कैबिनेट सचिव की सलाह पर प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।
- 2. प्रत्येक मंत्रालय प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को सौंपा जाता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
मंत्रालयों और विभागों का सृजन कार्य आवंटन नियमों के अंतर्गत प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति करता है। प्रत्येक मंत्रालय प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को सौंपा जाता है। अतः केवल 2।