भारतीय राजव्यवस्था PYQ 672 / 1809 · मंत्रिपरिषद

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. केंद्र में मंत्रिपरिषद संसद के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।
  • 2. संघ के मंत्री भारत के राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करेंगे।
  • 3. प्रधानमंत्री विधान के प्रस्तावों के बारे में राष्ट्रपति को सूचित करेगा।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2013

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3

व्याख्या

अनुच्छेद 75(3) के अंतर्गत मंत्रिपरिषद पूरी संसद के नहीं, लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है। मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं (75(2)), और प्रधानमंत्री को विधान के प्रस्तावों के बारे में राष्ट्रपति को बताना होता है (अनुच्छेद 78)। अतः केवल 2 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ