निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. राष्ट्रपति भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उक्त कार्य के आवंटन के लिए नियम बनाएगा।
- 2. भारत सरकार की समस्त कार्यपालिका कार्रवाई प्रधानमंत्री के नाम से की हुई कही जाएगी।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
अनुच्छेद 77(3) राष्ट्रपति को भारत सरकार के कार्य और मंत्रियों में उसके आवंटन के लिए नियम बनाने की शक्ति देता है। अनुच्छेद 77(1) के अंतर्गत समस्त कार्यपालिका कार्रवाई प्रधानमंत्री के नहीं, राष्ट्रपति के नाम से होती है। अतः केवल 1।