भारतीय राजव्यवस्था PYQ 496 / 1809 · राज्य के नीति-निदेशक तत्व

निम्नलिखित में से कौन-सा/से राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में शामिल है/हैं?

  • 1. मानव दुर्व्यापार और बलात् श्रम का प्रतिषेध
  • 2. औषधीय प्रयोजनों को छोड़कर मादक पेयों और स्वास्थ्य के लिए हानिकर अन्य औषधियों के उपभोग का प्रतिषेध

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2

व्याख्या

मादक पेयों और हानिकर औषधियों का प्रतिषेध अनुच्छेद 47, एक निदेशक तत्त्व, में है। मानव दुर्व्यापार और बलात् श्रम पर रोक अनुच्छेद 23 के अंतर्गत मौलिक अधिकार है। अतः केवल 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ