भारतीय राजव्यवस्था PYQ 524 / 1809 · मौलिक कर्तव्य

निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारतीय संविधान में निर्धारित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों में है/हैं?

  • 1. हमारी सामासिक संस्कृति की समृद्ध विरासत का परिरक्षण करना
  • 2. कमज़ोर वर्गों की सामाजिक अन्याय से रक्षा करना
  • 3. वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करना
  • 4. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2
  3. Cकेवल 1, 3 और 4
  4. D1, 2, 3 और 4

UPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केवल 1, 3 और 4

व्याख्या

अनुच्छेद 51A में हमारी सामासिक संस्कृति का परिरक्षण (f), वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास (h) और उत्कर्ष की ओर प्रयास (j) शामिल हैं। कमज़ोर वर्गों की रक्षा निदेशक तत्त्वों (अनुच्छेद 46) के अंतर्गत राज्य का कर्तव्य है। अतः केवल 1, 3 और 4।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ