राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. ये तत्त्व देश में सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र को स्पष्ट करते हैं।
- 2. इन तत्त्वों में निहित प्रावधान किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
निदेशक तत्त्वों का लक्ष्य सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र है, जबकि मौलिक अधिकार राजनीतिक लोकतंत्र सुनिश्चित करते हैं। अनुच्छेद 37 के अंतर्गत ये किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं। दोनों कथन सही हैं।