भारतीय नागरिक के मौलिक कर्तव्यों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- 1. इन कर्तव्यों को लागू कराने के लिए एक विधायी प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है।
- 2. ये विधिक कर्तव्यों के सहसंबंधी हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
मौलिक कर्तव्य (अनुच्छेद 51A) न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं, और इन्हें लागू कराने की कोई विशेष विधायी प्रक्रिया निर्धारित नहीं है। ये नैतिक और नागरिक कर्तव्य हैं, विधिक कर्तव्यों के प्रतिरूप नहीं। कोई भी कथन सही नहीं है।