मौलिक अधिकारों के अतिरिक्त, भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा/से भाग मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा (1948) के सिद्धांतों और प्रावधानों को प्रतिबिंबित करता है/करते हैं?
- 1. उद्देशिका
- 2. राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- 3. मौलिक कर्तव्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 2
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
व्याख्या
उद्देशिका (न्याय, स्वतंत्रता, समता, गरिमा), निदेशक तत्त्व (काम, शिक्षा, निर्वाह-योग्य जीवन, लोक सहायता) और मौलिक कर्तव्य (समुदाय के प्रति कर्तव्य, जिनका उल्लेख यू. डी. एच. आर. का अनुच्छेद 29 भी करता है), सभी मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को प्रतिबिंबित करते हैं।