बिहार विशेष PYQ 308 / 603 · आर्थिक परिदृश्य

निम्नलिखित में से कौन बिहार सरकार के सात निश्चय में शामिल नहीं है?

  1. Aमहिला रोजगार
  2. Bस्वच्छ पेयजल
  3. Cसभी घरों में बिजली की आपूर्ति
  4. Dबाल कल्याण
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) बाल कल्याण

व्याख्या

बिहार सरकार ने “न्याय के साथ विकास” पर आधारित पांच वर्ष का एक साझा कार्यक्रम अपनाया। बिहार के लिए विकसित सात निश्चय सुशासन कार्यक्रम, 2015–2020 में शामिल किए गए। सात निश्चय में शामिल हैं—

  • (i) आर्थिक हल, युवाओं को बल
  • (ii) आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार
  • (iii) हर घर बिजली, लगातार
  • (iv) हर घर नल का जल
  • (v) घर तक पक्की गली-नालियां
  • (vi) शौचालय निर्माण, घर का सम्मान
  • (vii) अवसर बढ़ें, आगे पढ़ें
यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ