भारतीय राजव्यवस्था PYQ 435 / 1809 · मौलिक अधिकार

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. अनुच्छेद 301 संपत्ति के अधिकार से संबंधित है।
  • 2. संपत्ति का अधिकार एक विधिक अधिकार है, पर मौलिक अधिकार नहीं।
  • 3. अनुच्छेद 300A को केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 44वें संविधान संशोधन द्वारा भारत के संविधान में जोड़ा।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. Aकेवल 2
  2. B2 और 3
  3. C1 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 2

व्याख्या

अनुच्छेद 301 व्यापार की स्वतंत्रता से संबंधित है, संपत्ति से नहीं। संपत्ति का अधिकार अब अनुच्छेद 300A के अंतर्गत विधिक (संवैधानिक) अधिकार है, मौलिक अधिकार नहीं। अनुच्छेद 300A 44वें संशोधन (1978) से आया, जो कांग्रेस नहीं, जनता सरकार के समय पारित हुआ। अतः केवल 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ