भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से किनकी परिकल्पना की गई है?
- 1. मानव दुर्व्यापार और बलात् श्रम का प्रतिषेध
- 2. अस्पृश्यता का अंत
- 3. अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण
- 4. कारखानों और खानों में बच्चों के नियोजन का प्रतिषेध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1, 2 और 4
- Bकेवल 2, 3 और 4
- Cकेवल 1 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 4
व्याख्या
शोषण के विरुद्ध अधिकार अनुच्छेद 23 (मानव दुर्व्यापार और बलात् श्रम) और अनुच्छेद 24 (कारखानों, खानों और खतरनाक कार्यों में बच्चे) से बना है। अस्पृश्यता (अनुच्छेद 17) समता के अंतर्गत है, और अल्पसंख्यक (अनुच्छेद 29–30) सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों के अंतर्गत। अतः केवल 1 और 4।