भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. न्यायिक हिरासत का अर्थ है कि अभियुक्त संबंधित मजिस्ट्रेट की हिरासत में है और ऐसे अभियुक्त को जेल में नहीं, पुलिस थाने में बंद रखा जाता है।
- 2. न्यायिक हिरासत के दौरान मामले का प्रभारी पुलिस अधिकारी न्यायालय की अनुमति के बिना संदिग्ध से पूछताछ नहीं कर सकता।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
न्यायिक हिरासत में अभियुक्त न्यायालय के प्राधिकार के अधीन, सामान्यतः जेल में रखा जाता है, पुलिस हवालात में नहीं, इसलिए कथन 1 गलत है। पुलिस उससे केवल न्यायालय की अनुमति से पूछताछ कर सकती है। अतः केवल 2।