बिहार विशेष PYQ 306 / 603 · आर्थिक परिदृश्य

नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक, 2019 में बिहार ने कितना स्कोर प्राप्त किया?

  1. A30.12
  2. B30.13
  3. C32.11
  4. D32.12
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 32.11

व्याख्या

नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक, 2019 के दूसरे दौर में बिहार का स्कोर 32.11 था। दिसंबर 2021 में नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट “स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत” के अनुसार “स्वास्थ्य सूचकांक, 2019–20” के चौथे दौर में बिहार का स्कोर 31.00 था। रिपोर्ट के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 बड़े राज्य हैं—

राज्यस्कोर
केरल82.20
तमिलनाडु72.42
तेलंगाना69.96
आंध्र प्रदेश69.95
महाराष्ट्र69.14

रिपोर्ट के अनुसार खराब प्रदर्शन करने वाले 5 बड़े राज्य हैं—

राज्यस्कोर
उत्तर प्रदेश30.57
बिहार31.00
मध्य प्रदेश36.72
राजस्थान41.33
उत्तराखंड44.21

नीति आयोग द्वारा जारी ‘राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक, 2025’ में बिहार का स्कोर 27.8 है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ