निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे विषय हैं जिन पर संविधान संशोधन कम से कम आधे राज्यों के विधानमंडलों के अनुसमर्थन से ही संभव है?
- I. राष्ट्रपति का निर्वाचन
- II. संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व
- III. 7वीं अनुसूची की कोई भी सूची
- IV. किसी राज्य की विधान परिषद का उत्सादन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- AI, II और III
- BI, II और IV
- CI, III और IV
- DII, III और IV
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) I, II और III
व्याख्या
अनुच्छेद 368(2) के अंतर्गत राष्ट्रपति के निर्वाचन (अनुच्छेद 54 और 55), संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व और सातवीं अनुसूची की सूचियों में परिवर्तन के लिए आधे राज्यों का अनुसमर्थन आवश्यक है। विधान परिषद का उत्सादन विधानसभा के प्रस्ताव पर अनुच्छेद 169 के अंतर्गत संसद के साधारण कानून से होता है। अतः I, II और III।