भारत में मीडिया को नियंत्रित करने के लिए 'एक्ट' कब पारित किए गए?
- A1835, 1867, 1878, 1908
- B1854, 1864, 1872, 1910
- C1854, 1872, 1908, 1910
- D1867, 1908, 1910, 1919
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1835, 1867, 1878, 1908
व्याख्या
सरकार की दमनकारी नीतियों को उजागर करने वाले समाचार-पत्रों को नियंत्रित करने के लिए 1835 का प्रेस एक्ट (1835 का अधिनियम संख्या XI) लागू किया गया। इसके बाद 'प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम, 1867' पारित हुआ। वायसराय लॉर्ड लिटन ने 1878 ई. में वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट पारित किया, जिसके तहत सरकार की अनुमति के बिना ऐसा कोई समाचार-पत्र नहीं निकाला जा सकता था, जिसमें ब्रिटिश सरकार की आलोचना हो। इसके अतिरिक्त 1908 ई. में लॉर्ड मिंटो ने प्रेस पर नियंत्रण का एक एक्ट पारित किया, जिसके तहत सरकार को ऐसे किसी भी प्रकाशन को जब्त करने का अधिकार मिला, जिस पर सरकार के विरुद्ध जनभावना भड़काने का आरोप हो।