भारतीय राजव्यवस्था PYQ 122 / 1809 · भारतीय संविधान के भाग और अनुच्छेद

भारत के संविधान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • 1. नगरपालिकाओं की शक्तियाँ संविधान के भाग IX A में दी गई हैं।
  • 2. आपातकालीन प्रावधान संविधान के भाग XVIII में दिए गए हैं।
  • 3. संविधान के संशोधन से संबंधित प्रावधान संविधान के भाग XX में दिए गए हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

व्याख्या

भाग IXA (74वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया) नगरपालिकाओं से, भाग XVIII आपातकालीन प्रावधानों से और भाग XX संविधान के संशोधन से संबंधित है। तीनों सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ