बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- Aअर्थव्यवस्था की व्यावसायिक संरचना ऊपर से स्थिर है
- B2.5% की वृद्धि दर भारत में सबसे कम में से एक है
- Cबिहार अधिकतर प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन करता है
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
बिहार की अर्थव्यवस्था की व्यावसायिक संरचना ऊपरी स्तर पर स्थिर प्रकृति की है। बिहार की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि (प्राथमिक क्षेत्र) पर आधारित है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2021–22) के अनुसार लॉकडाउन के प्रभाव के कारण 2020–21 में प्रचलित मूल्यों पर बिहार के GSDP की वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत (बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2024–25 के अनुसार 2.4 प्रतिशत) थी, जो भारत के सभी राज्यों में सबसे कम थी। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2024–25) के अनुसार 2023–24 में पिछले वर्ष की तुलना में बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर प्रचलित मूल्यों पर 14.5 प्रतिशत और स्थिर मूल्यों (2011–12) पर 9.2 प्रतिशत अनुमानित थी।