भारतीय राजव्यवस्था PYQ 262 / 1809 · शासन प्रणाली

निम्नलिखित में से कौन 'राज्य' शब्द को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?

  1. Aएक निश्चित भू-भाग पर स्थायी रूप से रहने वाला, बाहरी नियंत्रण से स्वतंत्र और एक संगठित सरकार रखने वाला व्यक्तियों का समुदाय
  2. Bएक निश्चित भू-भाग के राजनीतिक रूप से संगठित लोग, जिनके पास उन पर शासन करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, उनके प्राकृतिक अधिकारों की रक्षा करने और उनके जीविका-साधनों को सुरक्षित रखने का प्राधिकार हो
  3. Cएक निश्चित भू-भाग में बहुत लंबे समय से अपनी संस्कृति, परंपरा और सरकार के साथ रह रहे अनेक व्यक्ति
  4. Dएक केंद्रीय प्राधिकार, उसके प्रति उत्तरदायी कार्यपालिका और स्वतंत्र न्यायपालिका के साथ एक निश्चित भू-भाग में स्थायी रूप से रहने वाला समाज

UPSC (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) एक निश्चित भू-भाग पर स्थायी रूप से रहने वाला, बाहरी नियंत्रण से स्वतंत्र और एक संगठित सरकार रखने वाला व्यक्तियों का समुदाय

व्याख्या

राज्य के चार तत्त्व हैं: जनसंख्या, निश्चित भू-भाग, संगठित सरकार और संप्रभुता (बाहरी नियंत्रण से स्वतंत्रता)। विकल्प (a) में चारों हैं। अन्य विकल्प अधिकारों की रक्षा, साझा संस्कृति या स्वतंत्र न्यायपालिका जैसी विशेषताएँ जोड़ते हैं, जो राज्य के लिए आवश्यक नहीं हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ