प्रति व्यक्ति आय के मानदंड के अनुसार बिहार का सबसे गरीब जिला कौन-सा है?
- Aबेगूसराय
- Bमधेपुरा
- Cसुपौल
- Dशिवहर
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) शिवहर
व्याख्या
प्रश्न के समय विकल्प (d) सही उत्तर था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार वर्तमान में भी प्रति व्यक्ति आय के मानदंड के अनुसार शिवहर जिला बिहार का सबसे गरीब जिला है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार 2022–23 में बिहार के तीन सबसे समृद्ध जिले पटना (121,396 रुपये), बेगूसराय (49,064 रुपये) और मुंगेर (46,795 रुपये) हैं। तीन सबसे गरीब जिले शिवहर (19,561 रुपये), सीतामढ़ी (21,931 रुपये) और अररिया (22,204 रुपये) हैं।