प्रति व्यक्ति आय के घटते क्रम में बिहार राज्य के जिलों का सही क्रम चुनिए।
- Aनवादा > किशनगंज > पूर्वी चंपारण > अररिया > शिवहर
- Bशिवहर > अररिया > पूर्वी चंपारण > किशनगंज > नवादा
- Cपूर्वी चंपारण > शिवहर > अररिया > किशनगंज > नवादा
- Dअररिया > नवादा > पूर्वी चंपारण > शिवहर > किशनगंज
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) नवादा > किशनगंज > पूर्वी चंपारण > अररिया > शिवहर
व्याख्या
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2021–22 में जारी आंकड़ों के अनुसार 2019–20 के संदर्भ में स्थिर मूल्यों (2011–12) पर दिए गए जिलों के प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद का घटता क्रम है— नवादा (23,351 रुपये) > किशनगंज (23,222 रुपये) > पूर्वी चंपारण (22,306 रुपये) > अररिया (20,613 रुपये) > शिवहर (19,592 रुपये)।
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार 2022–23 में दिए गए जिलों का प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद इस प्रकार है (रुपये में)—
| जिला | प्रचलित मूल्य | स्थिर मूल्य |
|---|---|---|
| किशनगंज | 47,831 | 25,493 |
| नवादा | 40,247 | 23,065 |
| पूर्वी चंपारण | 39,623 | 22,698 |
| अररिया | 41,707 | 22,204 |
| शिवहर | 33,399 | 19,561 |